फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से मार मारकर किशोर की हत्या

Sat, 18 Oct 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शराब के नशे में तीन युवकों ने ईंट मारकर एक किशोर की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई ईंट को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय अतर गुड़गांव गांव में अपने भाई के साथ रहता था और एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात अतर को गांव के ही मानव, सुमित व माडूमल ने बुलाया।

पुलिस के अनुसार सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। आधी रात के बाद अतर व तीनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान अतर के साथ मारपीट हुई।

मामला बढ़ जाने पर आरोपियों में से एक ने अतर को ईंट मार दी, जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आई। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया। पुलिस ने यहां से वारदात में प्रयोग की गई ईंट भी बरामद कर ली है।

सेक्टर पांच थाना प्रभारी अर्जुन ने बताया कि तीनों आरोपियों को नामजद कर लिया गया है, जिनके खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। हत्या को लेकर किसी रंजिश की बात अभी सामने नहीं आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें