लोगों को अपने झांसे में लेकर इलाज करने के बहाने पैसे ऐंठने वाले एक तांत्रिक को सीआईए यूनिट-8 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-31 सीआईए यूनिट-8 के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोगों को अपनी बातों में फंसाकर व ईलाज कराने के बहाने पैसे ऐंठता है और आज भी गोहाना सोनीपत में किसी को फंसाने के लिए खड़ा हुआ है। जिस पर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुलिस पार्टी तैयार करके उक्त स्थान पर रेड की।
पुलिस पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से गोहाना(सोनीपत) के फव्वारा चौक के पास निगरानी करके एक व्यक्ति को काबू किया। जिसने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना सोनू उर्फ मनीष बताया। वह गौतम बुद्ध नगर यूपी का रहने वाला है। सोनू उर्फ मनीष के खिलाफ एक जुलाई 2015 में थाना सदर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसमें पुलिस को आरोपी की तलाश थी।