फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपी कॉलेज के डायरेक्टर ने की छेड़छाड़, हंगामा

Fri, 18 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर पर महिला फैकल्टी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार रात महिला फैकल्टी मेंबर्स ने बृहस्पतिवार रात थाना लिंक रोड में हंगामा किया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जल्द ही डायरेक्टर की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि डायरेक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

बृहस्पतिवार रात इंद्रप्रस्थ कॉलेज की करीब 15-20 महिला फैकल्टी थाना लिंक रोड पहुंचीं। महिलाओं ने डायरेक्टर प्रबल चक्रवर्ती पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को डायरेक्टर ने सभी फैकल्टीज को मीटिंग के लिए बुलाया था। एक महिला फैकल्टी मीटिंग से पहले डायरेक्टर केबिन में पहुंच गईं।

आरोप है कि महिला को अकेला पाकर डायरेक्टर ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। इसके बाद अन्य महिला फैकल्टी वहां पहुंची तो उनके साथ भी डायरेक्टर द्वारा बदसलूकी की गई। इसके बाद महिलाएं थाना लिंक रोड पहुंची और मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन


एसएचओ लिंक रोड उपेंद्र यादव ने बताया कि डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें