फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के कई सितारों को लूट का शिकार बनाने वाला सुपर चोर गैंग यूं हुआ गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने शनिवार रात 1000 हजार से अधिक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय सुपर चोर गैंग को धर दबोचा। गैंग के पांच चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सराफ हैं।
विज्ञापन



ये चोर फ्लाइट और ट्रेन के एसी फर्स्ट से मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में जाकर बंद घरों में वारदात करते थे। इन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों को भी शिकार बनाया है।

पुलिस ने सुपर चोर सद्दाम उर्फ शफदर, नूर इस्लाम, वसीम, महावीर और पिंटू को पकड़ा है। सभी हापुड़ के रहने वाले हैं। सद्दाम और नूर इस्लाम सगे भाई हैं। महावीर और पिंटू ज्वेलर हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि नंदग्राम कट के पास से इन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर करीब दो दर्जन मामले दिल्ली, मुंबई, हापुड़, गाजियाबाद और बनारस के थानों में दर्ज हैं।   आरोपी मुंबई और बनारस से भी चोरी की कई घटनाओं में वांछित हैं। दूसरे राज्यों में चोरी कर सामान सड़क के रास्ते हापुड़ लाते थे, जहां ज्वेलर्स को सस्ते दामों पर बेच देते थे।

चोरों से पांच लाख की ज्वेलरी, तीन तमंचे, ताला तोड़ने के लिए दो आधुनिक औजार, स्कूटी और 23 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। ज्वेलर ही उन्हें चोरी के धंधे में लेकर आए और हर वारदात से पहले पांच लाख रुपये एडवांस देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें