फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ पर जेएनयू छात्र गिरफ्तार, छात्रसंघ और विवि के बीच बढ़ी तल्खी 

Mon, 23 May 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक छात्र को अपनी ही क्लास में पढ़ रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र की उम्र 23 साल बताई जा रही है। आरोपी और पीड़ित दोनों जेएनयू में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिसंबर 2015 की है। वारदात उस समय हुई जब आरोपी और पीड़ित एक कॉमन फ्रेंड के किराये के मकान में पार्टी करने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां जबरन लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। 

बकौल पुलिस बीते बृहस्पतिवार को ही पीड़ित युवती नेे इस पूरे मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले पर बढ़ी तल्खी  

JNU
वहीं कैंपस में अफ्रीकी छात्रा से दुष्कर्म मामले में छात्रसंघ और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच तल्खी और बढ़ गई है। छात्रसंघ का कहना है कि पिछले साल के मामले को प्रबंधन ने सिर्फ छात्रों को तंग करने के लिए पुलिस में शिकायत दी है।

हालांकि प्रबंधन इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है। छात्रसंघ ने रविवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन के फैसले पर आपत्ति जताई। छात्रों का कहना है कि यह पहला मामला है, जब विवि ने जीएस कैश की रिपोर्ट पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 

इससे पहले भी कई मामलों में जीएस कैश ने अपनी रिपोर्ट दी, लेकिन विश्वविद्यालय ने कभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। पिछले वर्ष एक सीनियर प्रोफेसर पीएचडी स्कॉलर से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें