फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करने पर डांटा तो नदी में कूदी छात्रा

Tue, 30 Sep 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को उसकी मां ने फोन पर ब्वॉयफ्रेंड से बात करते क्या देखा कि उसने चुपके से घर से निकलकर हिंडन नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने नहर में कूदकर उसे बचाया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

खोड़ा निवासी ट्रक चालक की बेटी गाजीपुर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। एसआई सतेंद्र राय ने बताया कि छात्रा का पिछले कुछ समय से किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सोमवार सुबह वह अपने कमरे में मोबाइल पर ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। तभी अचानक उसकी मां कमरे में पहुंच गई। मां ने उसे डांटते हुए मोबाइल के बारे में पूछा और पिता से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद छात्रा चुपके से घर से निकल गई और खोड़ा पुलिया के पास हिंडन नहर में जा कूदी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो वह उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए।

लोगों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मोबाइल भी ब्वॉयफ्रेंड ने ही दिलवाया था। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें