फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर को 17 पिस्टल व 10 अतिरिक्त मैगजीन के साथ दबोचा

Tue, 27 Mar 2018 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरोह का पर्दाफाश कर एक हथियार तस्कर को 17 पिस्टल व 10 अतिरिक्त मैगजीन के साथ दबोचा है। आरोपी पिछले दो वर्ष में मध्य प्रदेश से लाकर दिल्ली, यूपी व हरियाणा में करीब 700 पिस्टल सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, स्पेशल सेल ने पिछले एक वर्ष में तस्करों से 600 पिस्टल बरामद की हैं। इंस्पेक्टर शिव कुमार को यूपी के मथुरा निवासी खजान सिंह के अवैध हथियार सप्लाई की सूचना मिली थी।

25 मार्च को सूचना मिली कि खजान सिंह खांडवा, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, यूपी व हरियाणा में सप्लाई करता है। वह अवैध हथियारों की बड़ी खेप लेकर आया है। एसीपी अत्तर सिंह व इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने आश्रम चौक के पास घेराबंदी कर खजान सिंह को पकड़ लिया। इससे 17 पिस्टल व एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खजान पर हैं 12 आपराधिक मामले

हथियार तस्कर खजान सिंह - फोटो : अमर उजाला
खजान सिंह ने बताया कि वह वह खांडवा के जिस व्यक्ति से हथियार लेता है, इन्हें वह सिंगनूर में बनाता है। जेल में मिले गांव के ही एक व्यक्ति के जरिये खजान सिंह उसके संपर्क में आया था। खजान हत्या के मामले में बंद था।

बाहर आते ही इसने अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी। साथी के गिरफ्तार होने के बाद वह खुद ही अवैध हथियार सप्लाई करने लगा। वह एक पिस्टल दस हजार रुपये में खरीदता और 20 से 25 हजार रुपये में बेचता था। 

अविवाहित खजान सिंह (42) 25 वर्ष से अपराध की दुनिया में है। 1993 में उसे पहली बार चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 1997 में वह अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।

मथुरा के सुरीरी थाने के हिस्ट्रीशीटर खजान के खिलाफ उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रॉबरी, चोट पहुंचाने, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें