फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ पहले की गाली-गलौज और फिर..

Tue, 27 Mar 2018 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्श बाजार इलाके में 72 साल की महिला के साथ बीच सड़क पर एक युवक ने खूब गाली-गलौज कर उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। आरोपी पीड़िता के बेटे का नौकर है।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि बेटे के इशारे पर ही नौकर ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपनी बेटी के साथ सूर्या नगर, गाजियाबाद में रहती हैं। इनके दो बेटे हैं। एक बेटा बंगलूरू में रहता है,जबकि दूसरा इनसे अलग सूर्या नगर में ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था

पीड़िता की विश्वास नगर, भीकम सिंह कालोनी में एक प्रॉपर्टी है। उसको लेकर पीड़िता का सूर्या नगर वाले बेटे से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है।

 आरोप है कि रविवार को पीड़िता अपनी बेटी के साथ भीकम सिंह कालोनी मकान का किराया लेने आई थी। वापस ई-रिक्शा से लौटते समय बेटे के नौकर ने बाइक उनके ई-रिक्शा के आगे लगाकर खूब गाली-गलोच की।

इसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला से उनका पर्स भी छीनने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें