फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सपा नेता बता वाहन चोर ने पुलिस को धमकाया

Sat, 14 Jun 2014 02:42 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपुरा-लोनी रोड पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार वाहन चोरों को धर दबोचा। इनमें से एक वाहन चोर खुद के सपा नेता होने का दावा कर रहा है। इनसे चोरी के 20 वाहन दो तमंचे और दो चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि सीओ बार्डर अरविंद यादव और एसओ हरिदयाल यादव के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सनत कुमार, रामसंजीवन यादव और एसओजी की टीम ने भोपुरा-लोनी रोड पर कोयल एंक्लेव के सामने चेकिंग शुरू की।

दोपहर दो बजे भोपुरा की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की मगर दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेरकर अजीत निवासी गाजियाबाद, राजकुमार निवासी बुलंदशहर, नवीन निवासी शहीदनगर, मोनू सोलंकी निवासी खुर्जा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जिस कार में बदमाश सवार थे, उसे इंदिरापुरम से चोरी किया था। इनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक और तीन स्कूटी बरामद हुई। इनमें से एक बदमाश नवीन ने खुद को सपा का वार्ड-77 का मंडल प्रभारी बता पुलिस पर रौब गालिब किया। 
विज्ञापन


वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय बाली ने कहा कि नवीन नाम का कोई कार्यकर्ता मंडल प्रभारी न रहा। अगर वह सपा में है तो सदस्यता पत्र दिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें