फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बेटा बना हैवान, पहले मां का गला घोंटा फिर पेट्रोल डालकर जलाया

Tue, 06 Mar 2018 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और फिर पेट्रोल डाल कर जला दिया। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने प्रॉपर्टी के लिए मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


फिर शव को खेत में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बुधवार को महिला का शव पुलिस को अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने जांच के बाद महिला के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को मेट्रो विहार स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास खेत में महिला की अधजली लाश मिली।
विज्ञापन


महिला का चेहरा और शरीर के कई हिस्से जल चुके थे। मृत महिला की हाथ की उंगली से मिली एक अंगूठी से उसकी बेटी ने उसकी पहचान की गई। महिला की पहचान जमना के रूप में हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

बेटी ने भाई पर जताया हत्या का शक

महिला की बेटी ने अपने भाई अनिल पर हत्या करने का शक जताया। उसने बताया कि अनिल डेढ़ सौ गज के मकान पर कब्जा कर अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा है।

वह अपनी मां को पसंद नहीं करता था और उसे अक्सर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने शक के आधार पर अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

अनिल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अनिल ने बताया कि बुधवार को उसकी मां मकान पर कब्जे को लेकर बातचीत करने आई थी। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में अनिल ने मां का गला घोंटकर हत्या कर दी।

फिर आधी रात को अपने बेटे की मदद से मां की लाश को बाइक से खेत पर ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की पत्नी से पूछताछ कर रही है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें