फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ही निकला टीचर का कातिल

Wed, 15 Jan 2014 10:07 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व न्यू कॉलोनी में महिला के मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला टीचर की हत्या उसके ही दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। मंगलवार की देर शाम करीब 7:15 बजे मुख्य आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना रविवार की है। न्यू कॉलोनी में 47 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सोमवार को देर शाम पुलिस ने शव की शिनाख्त चार-आठ मरला निवासी लेडी फ्लोरेंस स्कूल की टीचर उषा देवी के रूप में की। शुरुआती तफ्तीश में मामला हत्या का लग रहा था। उसका शव उसकी बेटी के घर के नजदीक मिला था।

मामले की तफ्तीश कर रहे न्यू कॉलोनी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि उषा की बेटी और न्यू कॉलोनी निवासी उसके दामाद विनीत पुत्र बलदेव में कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। इस पर विनीत ने अपनी सास को फोन कर बेटी को समझाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


उसने शनिवार की रात डेढ़ बजे फोन कर सास को यह सूचना दी। घर के पास पहुंचने के बाद वह अपने दामाद पर ही पिल पड़ी। उसने झगड़े के लिए उसे दोषी करार दिया। इस पर उसने अपनी सास को वापस छोड़ने के लिए गाड़ी मोड़ दी। उसने कहा कि इससे बात संभलने की बजाय अधिक बिगड़ जाएगी। इसके बाद उषा गुस्सा हो गई।

आरोप है कि गुस्से में विनीत ने बगल वाली सीट पर बैठी अपनी सास की गर्दन दबा दी। उसके बाद वह शव को रमेश सूटा के घर के पास फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई तो सीधा शक विनीत पर हुआ। उसे फोन कर चौकी में बुलाया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें