फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने किया किशोरी का रेप, फिर दिया शादी का झांसा

Sun, 26 Nov 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सेना के जवान ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। जब किशोरी को पता लगा कि आरोपी जल्द ही किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है, तो उसने इसकी शिकायत सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी राजीव रंजन सेना में तैनात है। उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के राजौरा क्षेत्र में है।

वह पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम में रह रहा है। करीब दो साल पहले वह अपने पड़ोस में रहने वाली करीब 16 वर्षीय किशोरी के संपर्क में आया। यहां उसने झांसे में लेकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


इसका किशोरी ने विरोध किया तो उसने शादी का झांसा दे दिया। इस पर किशोरी चुप हो गई। आरोप है कि अब किशोरी को पता लगा कि आरोपी फौजी किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है। इस पर उसने सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें