फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में आग लगने से युवक की मौत, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित छपरौला के समीप बुधवार सुबह चलती वैगन आर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार नंबर के आधार पर युवक  के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 4:30 बजे हैबतपुर निवासी दीपक सक्सेना (25) दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जब वह बादलपुर कोतवाली के छपरौला पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा तो सीएनजी किट लगी कार में अचानक आग लग गई।

कार में तेज लपटें निकलने लगीं, जिसकी वजह से दीपक को गाड़ी से बाहर आने का मौका भी नहीं मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाकर युवक को कार से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार के अंदर सभी कागजात जल गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कार के चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और उसके मालिक के बारे में जानकारी जुटाई और इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बताया गया है कि दीपक नलकूप लगाने का काम करता था। उसका चार साल का एक बेटा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें