फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्चे से दुकानदार ने किया कुकर्म

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्चे के साथ कुकर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हौजकाजी इलाके में दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनीस अहमद (52) को गिरफ्तार कर लिया है। अनीस परचून की दुकान चलाता है। पुलिस के उसके खिलाफ कुकर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय बच्चा परिजनों के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहता है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है। 05 दिसंबर को वह इलाके में स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार ने अंदर कमरे से पानी मंगवाने के बहाने बच्चे को कमरे में भेज दिया।

फिर कमरे के भीतर जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। साथ ही आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित डरा सहमा अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन बच्चे को लंगड़ाकर चलते हुए देखकर उसकी चाची ने पूछताछ की।
विज्ञापन


पीड़ित ने चाची को सारी बात बता दी। उसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने अनीस के खिलाफ हौजकाजी थाने में शिकायत की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें