फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो उसे कहती थी हकला, तानों से परेशान पति ने पत्नी को मारी गोली

Sun, 24 Apr 2016 05:57 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हकला होने का ताना मारने से आहत एक बिल्डर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। तानों से आरोपी इस कदर परेशान था कि जब उसने गोली मारी तो उस समय पत्नी की गोद में छह माह की बेटी भी थी।
विज्ञापन


छावला पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, मगर उसकी चालाकी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छावला निवासी बिल्डर ललित पत्नी मोनिका के साथ गत मंगलवार को दोपहर तीन बजे फॉरच्यूनर गाड़ी से गुड़गांव से सटे धनवापुर गांव से छावला जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

ललित ने पुलिस को ये सुनाई थी कहानी

ललित का गुड़गांव व दिल्ली में रीयल एस्टेट का भी व्यवसाय है। ललित ने शिकायत में कहा था कि वह गाड़ी को रोककर बाथरूम के लिए उतरा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और मोनिका को गोली मार दी।

गोली मोनिका के चेहरे पर लगी थी और उसकी मौके पर मौत हो गई थी। बदमाशों ने लूटपाट भी की थी। मामला दर्जकर छावला थानाध्यक्ष अनिल चौहान की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

दक्षिण-पश्चिमी डीसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तफ्तीश के बाद मोनिका के पति ललित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

मोनिका खुद के खूबसूरत होने का भी ताना देती थी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ललित ने पूछताछ में बताया कि वह हकला कर बोलता है। उसकी पत्नी मोनिका उसे अक्सर हकला होने का ताना मारती थी। यही नहीं मोनिका खुद के खूबसूरत होने का भी ताना देती थी।

इसके अलावा मां, बहन व दोस्तों से बात करने के लिए भी वो मना करती थी। जब ललित ने मोनिका से तलाक मांगा तो उसने मना कर दिया था। इस पर ललित परेशान हो गया था।

इसके बाद उसने मोनिका की हत्या करने का मन बना लिया। पिस्टल व कारतूस उसने एक दोस्त से लिए थे। ललित व मोनिका की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। फॉरच्यूनर गाड़ी उसे दहेज में मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें