एक मीडिया संस्थान के एजीएम को अगवा कर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सोमवार रात कॉमर्शियल बेल्ट सेे अगवा कर चार घंटे तक घुमाया। बदमाशों ने एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवा लिए और पेट्रोल पंप ले जाकर क्रेडिट कार्ड से 2000 का डीजल गाड़ी में डलवा लिया।
इसके बाद बदमाशों ने जुनैतपुर गांव ले जाकर एजीएम सेे मारपीट कर 2500 रुपये और अंगूठी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अल्फा-1 निवासी संजीव कुमार गुप्ता नेे बताया कि वह एक मीडिया संस्थान में एजीएम पद पर कार्यरत हैं।
सोमवार रात अपने ड्राइवर के साथ नोएडा कार्यालय से होंडा सिटी कार से ग्रेटर नोएडा आए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे परी चौक के पास ड्राइवर उन्हें छोड़ लौट गया। कॉमर्शियल बेल्ट के पास एक स्कार्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उसमें सवार 8-10 बदमाशों ने मारपीट की और अगवा कर लेे गए।
बदमाश उन्हें एटीएम पर ले गए औैर दो क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद बदमाशों ने दादरी स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाकर एजीएम के क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये का डीजल भी गाड़ी में डलवाया।
फिर जुनैतपुर गांव में ले जाकर बदमाशों ने एक घर में बंधक बनाकर मारपीट की और जेब से 2500 रुपये और अंगूठी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने लगभग दो बजे डेल्टा-1 स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़ा और धमकी देकर भाग गए।
पुलिस और पीड़ित को देेख गांव में मची अफरा-तफरी
मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कासना कोतवाली पुुलिस पीड़ित संजीव गुप्ता को लेकर जुनैतपुर गांव पहुंची। पुलिस ने बताया कि जिस घर में संजीव गुप्ता को बंधक बनाकर रखा था, उसके पास ही एक आरोपी को पीड़ित ने पहचान लिया। आरोपी की नजर जब पुलिस व पीड़ित पर पड़ी तो वह भागने लगा। इसी दौरान अन्य आरोपियों को भी पुलिस के आने की भनक लग गई और वह भी भागने लगे। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे।
सीसीटीवी फुटेज से कर ली जाएगी पहचान
शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पीड़ित को एटीएम और पेट्रोल पंप पर लेेकर गए थे। वहां की सीसीटीवी फुटेज सेे गाड़ी नंबर व आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - सुधीर त्यागी, कासना कोतवाली प्रभारी