सुरक्षित बलदेव विधानसभा की एक चुनावी मीटिंग में भाजपा प्रत्याशी और विधायक पूरनप्रकाश को नुकसान पहुंचाने की धमकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बलदेव विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी निरंजन सिंह धनगर के बेटे पीयूष धनगर को बोलते हुए दिखाया गया है। पीयूष ने इसे सियासी षड्यंत्र बताया है। वहीं विधायक ने एसएसपी से मिलने की बात कही है।
वीडियो में कहा जा रहा है कि विधायक की गर्दन उड़ा देनी चाहिए। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ मथुरा जिले की सियासत गर्मा गई। वीडियो में जो सभा दिखाई गई है वह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ही किसी स्थान की है। पीयूष धनगर का कहना है कि ये विरोधियों की चाल है। पीयूष ने ये तो स्वीकार किया है कि फोटो उनका ही है लेकिन आवाज उनकी नहीं है। विरोधियों ने इसे तैयार कराया है।
बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश का कहना है कि उन्होंने भी वीडियो सुना है। एसएसपी से मिलेंगे। कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं एसडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।