फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलकर की अश्लीलता

Sat, 18 Feb 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीटा-2 सेक्टर में रहकर बीटेक कर रही छात्रा का अज्ञात आरोपी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट खोल दिया। आरोपी ने छात्रा के फोटो के साथ अश्लील पोस्ट व कमेंट किए। इसकी जानकारी जब पीड़िता छात्रा के सहपाठियों ने दी तो उसकी मां ने कासना कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस नेे साइबर सेल की मदद से पीड़िता फर्जी फेसबुक अकाउंट बंद कराकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली निवासी बीटा-2 सेक्टर में रहकर शहर के एक कॉलेज सेे बीटेक की पढ़ाई कर रही है।

छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अज्ञात आरोपी ने उसकी बेटी का फोटो  लगाकर उसके नाम से ही फर्जी फेसबुक अकाउंट खोल दिया। आरोपी ने उस अकाउंट में अश्लील पोस्ट व कमेंट किए।
विज्ञापन


इस अकाउंट में अन्य लोग भी अश्लील कमेंट करने लगे हैं। इसकी जानकारी सहपाठियों ने पीड़िता छात्रा को दी। वहीं आरोपी ने छात्रा के अकाउंट पर उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया था, जिससे उसके पास फोन भी आने लगे थे। बाद में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। 

इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से फेसबुक अकाउंट बंद करा दिया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी सहपाठी ने ही यह हरकत की है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

- सुधीर त्यागी, कोतवाली प्रभारी, कासना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें