फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के चक्कर में हुई सपा नेता की हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील के मुताबिक जिस फ्लैट में शव मिला है। उसमें हिना खान नाम की एक महिला किराए पर रह रही थी।
विज्ञापन


जिससे अनिल का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। हिना ने अनिल को सुलह के लिए फोन करके बुलाया और अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर हिना व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अनिल यादव की मौत के बाद अचानक हिना खान का नाम चर्चा में आया गया। प्राधिकरण में भी उसके नाम की चर्चा शुरू हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ठेके दिलाने से लेकर प्राधिकरण में लोगों के अटके काम को कराने में हिना खान को महारत है। उंची जान पहचान की जानकारी होते ही पुलिस ने भी चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

अनिल की मौत: हत्या या आत्महत्या

अनिल की मौत हत्या है या फिर आत्महत्या। इसको लेकर पुलिस उधेड़बुन में है। सपा नेता की मौत के मामले में बैकफुट पर आई पुलिस ने अनिल के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

पडोसियों की मानें तो फ्लैट से तेज आवाज व चीख पुकार की आवाज आ रही थी। आवाज आना बंद हुई तो हिना बाहर टहलती हुई मिली थी। आसपास के रहने वालों ने बताया कि हिना के यहां अक्सर दो तीन युवक आते रहते थे। जो कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

वहीं दूसरी ओर अनिल यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है। ऐसा अक्सर आत्महत्या के मामले में होता है। वहीं, रात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को कमरे में पंखे से पीली रंग की चुन्नी लटकी मिली थी। उसका आधा हिस्सा अनिल के गले में था। जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकाल दिया और अनिल को अस्पताल ले गए थे।

जनता फ्लैट में मिली लाश

नोएडा में रविवार रात सपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सेक्टर-71 के एक जनता फ्लैट में मिला। फ्लैट में एक महिला किराए पर रह रही थी।

मृतक सपा नेता के भाई ने महिला व उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। सपा नेता की हत्या के कई घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने पर सपा नेताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी के साथ अभद्रता की। थाना सेक्टर-58 के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विवेचना किसी अन्य थाने से कराने की मांग की। एसपी सिटी ने इस प्रकरण की जांच थाना सेक्टर-20 पुलिस से कराने का आश्वासन दिया।

सपा में थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक बहलोलपुर निवासी अनिल यादव(28) सपा महानगर इकाई में सचिव के पद पर था। रविवार की रात अनिल यादव के भाई सुनील यादव को फोन के जरिए सूचना मिली कि अनिल का शव सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में पड़ा हुआ है।

सूचना पाकर सुनील अपने परिचतों के साथ उस फ्लैट पर पहुंचा। अंदर कमरे में फर्श पर अनिल अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे फौरन सेक्टर-62 के एक अस्पताल में ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद वह अनिल को लेकर मेट्रो अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस के अलावा सीओ टू व एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डीलर की तलाश में पहुंची पुलिस

दोपहर थाना सेक्टर-58 प्रभारी प्राधिकरण पहुंचे। उन्हें वहां एक प्रॉपर्टी डीलर के मौजूद होने की सूचना थी। जिसने हिना को फ्लैट दिलाया था। यह प्रॉपर्टी डीलर पहले भी चर्चा में रहा है।

प्रॉपर्टी डीलर जीएस गिल व उसके दोस्त सरफाबाद निवासी राजीव के खिलाफ सेक्टर-21ए स्थित पेट्रोल पंप पर दारोगा से मारपीट के मामले में प्रकाश में आया था। वहीं 14 अप्रैल को सेक्टर-71 के ही एक विजय कुमार शर्मा नाम के प्रॉपर्टी डीलर को अपने साथी राजीव के साथ अगवा कर डीएनडी ले जाकर यमुना नदी में फेंकने का भी प्रयास किया था।

जिसकी शिकायत डीलर ने दिल्ली व नोएडा पुलिस से की थी। इसी डीलर को 19 अप्रैल को एक बार फिर जेएस गिल व राजीव यादव ने मारापीटा था। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज है। पुलिस अब तक उस मामले में शांत बैठी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें