फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : हत्यारे रूसी भगौड़े को पुलिस ने चाणक्यपुरी से किया गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हत्या के आरोपी रूसी भगौड़े को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी को रेड कॉर्नर नोटिस के मद्देनजर इस माह के शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। इसके प्रत्यर्पण के लिए अभी तक रूसी सरकार की ओर से आग्रह नहीं किया गया है। पटियाला हाउस अदालत की एसीएमएम गुरमोहिना कौर ने सायाखोव रसलान को 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने उसे चाणक्यपुरी इलाके से गिरफ्तार किया था। कोर्ट के समक्ष विदेश मंत्रालय के वकील एनके माटा ने कहा रसलान हत्या का आरोपी है और उस पर रूस में मुकदमा चलना है।

इस अपराध के लिए उसे 15 साल तक कैद की सजा हो सकती है। इसके प्रत्यर्पण के लिए रूसी सरकार की ओर से आग्रह का इंतजार किया जा रहा है। इस आरोपी को भारत व रूस के बीच प्रत्यर्पण संधि के मद्देनजर रेड कॉर्नर नोटिस पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें