फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD के पूर्व ठेकेदार जयपाल की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 25 Sep 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बवाना में एमसीडी के ठेकेदार रह चुके जयपाल (65) की रविवार सुबह चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह श्मशान घाट में फूल चुनने जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामले में आपसी रंजिश की आशंका जताई है। हालांकि परिवार वाले जयपाल की किसी से दुश्मनी होने की बात से इंकार कर रहे हैं। बवाना थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जयपाल पत्नी के साथ बवाना गांव में रहते थे। वे 10 साल पहले एमसीडी में ठेकेदारी करते थे। जयपाल की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने परिवार की एक बेटी को गोद लिया था, जिसकी शादी हो चुकी है। उन्होंने ससुराल पक्ष से दो बेटों को भी गोद लिया था। उनका बड़ा भाई गांव का प्रधान रह चुका है। एक भतीजे ने हाल में ही हुए निगम चुनाव लड़ा था। जयपाल को प्रॉपर्टी के किराये से आमदनी होती थी।

पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले जयपाल के परिवार में एक बच्चे की मौत हो गई थी। रविवार सुबह जयपाल अपने परिचितों के साथ श्मशान घाट में फूल चुनने निकले थे। श्मशान में जयपाल को न पाकर परिचित उन्हें तलाशने लगे। इसी दौरान कुछ दूरी पर लोगों ने जयपाल को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें