न तो ये कहानी किसी फिल्म की है और न ही नावल की। ये सच्ची घटना है, जिसका खुलासा बीते दिन दिल्ली पुलिस ने किया। अमीरों के लिए खलनायक और गरीबों के लिए नायक बने इस युवक को दिल्ली पुलिस ने नाम किया रॉबिनहुड। भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन को उसने अपनी गर्लफ्रेंड बना रखा था और महंगी गाड़ियों में घूमता था।
वह जुर्म के पैसे से गरीब लोगों की सहायता करता था। गांव में गरीब लड़कियों को शादी करवाता था और हेल्थकैंप भी लगवाता था। इस कारण उसे गांव में दयावान के रूप में उजाला बाबू के नाम से जाना जाता था। उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये की चोरी का सामान बरामद किया गया है।
सिर्फ कोठियों को ही बनाता था निशाना
पांचवीं पास तक इरफान एक वर्ष से जामिया नगर इलाके में रह रहा था। वह नौकरी की तलाश में चार वर्ष पहले दिल्ली आया था। ये रात के समय पॉश इलाकों में घूमता था। जिस कोठी में ताला लगा होता था, उसमें सेंधमारी की वारदात करता था।
इरफान ने बताया कि वह दिल्ली, कानपुर, आगरा, जालंधर आदि शहरों में चोरी की वारदात कर चुका है। ये केवल कोठियों में ही चोरी की वारदात करता था। उसने किसी गरीब के घर में कभी चोरी नहीं की।