फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजखास में हुआ सड़क हादसा, मिली दो लोगों को दर्दनाक मौत

Sun, 11 Feb 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में दो अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात जख्मी हो गए। पुलिस ने एक मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक चालक फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहली घटना हौजखास थाना क्षेत्र में स्थित चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर हुई। गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले सात युवक शुक्रवार रात टाटा सुमो से जामिया नगर की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार सुमो सड़क के बीचोंबीच खड़े एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना में घायल हुए सुमो चालक वशिष्ट कुमार यादव समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ी थी

road accident - फोटो : अमर उजाला
जहां डॉक्टरों ने सईद (27) नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान प्रभाव कुमार, मोहम्मद अनस खान, माजिद खान, नाजिस अख्तर, सैनुल्लाह और मुजाहिद और सुमो चालक वशिष्ट कुमार यादव के रूप में हुई।

नाजिस, सैनुल्लाह और मुजाहिद को मामूली चोट लगी। मुजाहिद ने पुलिस को बताया कि चालक ने लापरवाही से ट्रक को सड़क के बीचों बीच खड़ा किया था।

ट्रक में लाइट नहीं होने की वजह से सुमो चालक ने उसे देख नहीं पाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बस ने स्कूटी को मारी टक्कर तो अधेड़ की हुई मौत

road accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक अन्य घटना में मधु विहार इलाके के आनंद विहार बस अड्डा के पास शुक्रवार दोपहर यूपी रोडवेज की एक बस ने स्कूटी सवार अधेड़ को कुचल दिया।

दुर्घटना के बाद वहां मौजूद सिपाही अजय ने बस चालक को दबोच लिया और जख्मी अधेड़ को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त कृष्णा नगर निवासी गुरविंदर सिंह ढिग़रा(50) के रूप में हुई। वहीं चालक की पहचान गांव सिरसा, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें