फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे मिल कर करते थे ये धंधा, बनाते थे लाखों रुपये

Sun, 11 Feb 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन

सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने सौ से ज्यादा लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी माधुरी शर्मा और बेटे विशाल शर्मा को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उनके पास से 77 पासपोर्ट, 11 हार्ड डिस्क, कई रबर स्टांप, पासबुक, चेक बुक, रसीद और अन्य कागजात मिले हैं। शुरुआती जांच में अब तक 60 लाख की ठगी की बात सामने आ चुकी है। पुलिस गिरोह में शामिल दोनों के एक और रिश्तेदार की तलाश कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि पीतमपुरा के एक टावर में स्थित एक कंपनी मेसटेक एक्सपर्ट लिमिटेड के खिलाफ सौ से ज्यादा लोगों ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

इन देशों में भी किया फ्रॉड

प्रतीकात्मक तस्वीर
शिकायत करने वालों ने बताया कि कंपनी जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे लाखों की ठगी की है। कंपनी ने उन लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किया जो बाद में फर्जी साबित हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपियों के अकाउंट नंबर और फोन नंबर की जांच की। जिसमें पता चला कि आरोपी पुणे में मौजूद हैं। पुलिस की एक टीम पुणे में छापा मारकर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। माधुरी कंपनी में बतौर डायरेक्टर काम करती थी।

माधुरी ने बताया कि कंपनी में उसका भतीजा अशोक कुमार भी काम करता है। दिल्ली में मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी पुणे भाग गए और वहां भी ठगी करने के लिए इसी तरह की एक कंपनी खोल ली। 
विज्ञापन

कमेटी और कॉल सेंटर भी चलाया

call center scam
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले इंदर एंक्लेव में कमेटी चलाते थे। वहां से कई लोगों के लाखों रुपये गबन करने के बाद सभी फरार हो गए।

उसके बाद उन लोगों ने रोहिणी में एक कॉल सेंटर खोला। लेकिन इस कारोबार में उन्हें घाटा हुआ। उसके बाद वह विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें