फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस पार्टनर ने मांगी ढाई करोड़ की रंगदारी, गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में पैसे इनवेस्ट करने वाले कविनगर और दिल्ली निवासी दो पूर्व पार्टनर के बीच अनबन होने पर ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


रकम न मिलने पर दिल्ली निवासी पार्टनर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली निवासी विपिन जैन और कविनगर निवासी प्रशांत शर्मा बॉलीवुड की फिल्मों में पैसे लगाते हैं। दोनों के  बीच कुछ माह पहले किसी बात को लेकर अनबन हुई और उन्होंने पार्टनरशिप तोड़ दी।

प्रशांत का आरोप है कि पार्टनरशिप टूटने पर विपिन ने कॉल कर उससे ढाई करोड़ की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर विपिन ने प्रशांत को जान से मारने की धमकी भी दी। कॉल एक बार नहीं बल्कि कई बार की।
विज्ञापन


पूर्व बिजनेस पार्टनर पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रशांत ने मार्च महीने में कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शुक्रवार को विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें