फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए में एडमिशन न होने से परेशान ऋषभ ने गर्लफ्रेंड को वीडियोकॉल कर लगाया फंदा

Tue, 19 Apr 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
ऋषभ आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीए में एडमिशन न होने से परेशान ऋषभ राय (22) ने गर्लफ्रेंड को वीडियोकॉल करते हुए कपड़े से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक का मोबाइल सामने ही एक टेबल पर मिला, जिसका फ्रंट कैमरा शव की ओर था। पुलिस गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ज्ञान खंड-1 स्थित प्लॉट नंबर 315 के टॉप फ्लोर पर ऋषभ अकेला रहता था। वह दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से सीए की कोचिंग कर रहा था। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि रविवार रात मृतक के अमेरिका निवासी भाई ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया।

सुबह भाई के कहने पर पास ही रहने वाला दोस्त कमरे पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर ऋषभ का शव कपड़े से बंधा पंखे से लटक रहा था। दोस्त ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि उसने युवती को वीडियोकॉल की थी, जिसके साथ वह कई माह से रिलेशनशिप में था। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि युवती ने उसे सुसाइड करते देखा या नहीं। वीडियोकॉल पर उसने युवती से क्या बात की थी। साथ ही युवती ने किसी को इस बारे में क्यों नहीं बताया।

दोनों एंगल से जांच 

ऋषभ आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, ऋषभ बिहार के बक्सर का रहने वाला था। वह करीब आठ माह पहले यहां सीए की कोचिंग करने आया था। उसके पिता बिहार में ही रहते हैं, जबकि एक भाई अमेरिका में रहता है।

पुलिस शुरूआती जांच में सुसाइड का कारण सीए में एडमिशन न होना बता रही है। हालांकि इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं युवती के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर कोई वजह तो सुसाइड का कारण नहीं है। 

मनोचिकित्सक बोले
मनोचिकित्सक डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि अक्सर लगातार असफलता के चलते अकेले रहने वाले युवा डिप्रेशन में आ जाते हैं। ऐसे में परिजनों को चाहिए कि बच्चों को समझाएं और टेंशन न लेने को कहें। बच्चे पढ़ाई में असफलता के चलते अन्य रिश्तों के प्रति भी असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन

पत्नी से फोन पर बात कर युवक ने लगाया फंदा

पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
लोनी। राजनगर कालोनी में गृह क्लेश की वजह से मायके  में रह रही पत्नी से फोन पर बात कर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
बांसबली अलीगढ़ के रहने वाले पवन (35) लोनी की राजनगर कालोनी में किराए पर रहते थे।

वह डिब्बों की पेस्टिंग का काम करते थे। उनका कुछ समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी नीतू, पुत्र हिमांशु और पुत्री माही को लेकर मायके अलीगढ़ चली गई थी। रविवार देर रात पवन ने  कमरे में पंखे से दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि उसने सुसाइड से पहले पत्नी से फोन पर बात की थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ वीरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मायके  से नहीं आई पत्नी, युवक ने लगाया फंदा
लोनी। जावली गांव में गृहक्लेश की वजह से मायके गई पत्नी कई बार बुलाने पर भी वापस नहीं आई तो सुभाष कसाना (45) ने पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर जान दे दी।

लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह ने बताया कि सुभाष मजदूरी करता था। 15 साल पहले उसकी शादी ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव निवासी युवती से हुआ था। दंपति के दो बेटे, एक बेटी है। वह शराब का आदी था। इस वजह से उनका पत्नी से झगड़ा रहता था। विवाद के चलते पत्नी दो माह से बच्चों के साथ मायके में रह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें