फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड विंग कमांडर पर धोखाधड़ी का आरोप, कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
सेना से सेवानिवृत्त लोगों के कल्याण के लिए बने संगठन इंडियन एक्स सर्विस मूवमेंट के कोषाध्यक्ष को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उस पर संगठन के पैसे के दुरुपयोग और गोलमाल का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

इंडियन एक्स सर्विस मूवमेंट के अध्यक्ष राज कादयान ने संगठन के उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पर दस लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया।  अदालत के आदेश पर पालम विहार थाना पुलिस ने एक माह पहले ठगी का मामला दर्ज किया।
 
जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। शाखा प्रभारी गुलाम मोहम्मद के अनुसार मामले में दो आरोपी उपाध्यक्ष व महासचिव ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ले रखी है।
विज्ञापन


जबकि कोषाध्यक्ष सीके शर्मा को पुलिस ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। वह रिटायर्ड विंग कमांडर बताया गया है। 

पुलिस छानबीन के दौरान दस लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है। आरोपी ने यह धन उस मद में खर्च दिखाया है, जिस पर खर्च करने का उसे अधिकार ही नहीं है। बताया गया है कि रैली पर खर्च दिखाया गया है। मालूम हो कि यह आठ साल पुराना संगठन है, जिसमें 42 हजार से अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें