कविनगर क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की छात्रा (12) को अगवा करने, बंधक बनाकर बरेली में रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया है।
छात्रा के बयान के आधार पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसे बहलाने-फुसलाने का मामला बता रही है। छात्रा का परिवार लालकुआं में किराए पर रहता है। उसके पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
12 जनवरी को वह संदिग्ध हालात में घर के बाहर से लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने पड़ोसी युवक पवन निवासी बदायूं पर अपहरण का शक जाहिर करते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वह यहां माली का काम करता है। पुलिस ने लालकुआं से आरोपी को दबोच लिया और छात्रा को बरामद कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के बाद रेप का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे बरेली ले गया, जहां पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।