फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में फल विक्रेता को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 21 Jan 2015 06:47 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
अभयखंड-1 में जमीनी विवाद में घर में घुसकर 10-12 युवकों ने फल विक्रेता को लाठी डंडों से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल फल विक्रेता की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभयखंड निवासी अभिमन्यु गुप्ता साईं मंदिर के सामने फलों की ठेली लगाते थे। उनका अभयखंड में ही करीब 18 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात को अभिमन्यु घर में अकेले थे।

इस दौरान करीब नौ बजे 10-12 युवक उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उन्हें गणेश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। पिता भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि युवक कई दिन से उसे धमका रहे थे।
विज्ञापन


अकेले होने का फायदा उठाकर लोगों ने बेटे की हत्या कर दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर विष्णु गुर्जर, सलमान, आशु, चंद्रभान, सीपी सिंह, संजीव इंजीनियर और आकांक्षा बिल्डर के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यूं हुआ विवाद
एसओ के अनुसार अभिमन्यु के घर के पीछे ही आकांक्षा बिल्डर का एक अपार्टमेंट है। कुछ लोग अपार्टमेंट में फ्लैट देखने आए थे। इस दौरान अभिमन्यु की उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बिल्डर और अन्य लोग उनके घर में आए और उसे लाठी डंडो से जमकर पीटा।

गंभीर रूप से घायल अभिमन्य की मौत हो गई। पिता भोला प्रसाद, मां रामदुलारी और भाई करण सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द की आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें