नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस कंपनी के सिम कार्ड को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राहकों की आईडी की फोटो कॉपी कराकर उससे कई-कई सिम कार्ड एक्टिवेट करा लिए गए।
कुछ ग्राहकों की आईडी पर 50-50 सिम जारी किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर छापेमारी कर रिलायंस ऑफिस से एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इसके पीछे काम कर रहे रैकेट की भी तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर तिराहे पर रमपुरा के पास रिलायंस कंपनी का ऑफिस है। यहां से रिलायंस के प्रीपेड सिम डिस्ट्रीब्यूटरों को बांटे जाते हैं। वहां से रिटेलरों को सिम डिस्ट्रीब्यूट किए जाते हैं।
बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कंपनी के ऑफिस में फर्जी तरीके से सिम बांटे जा रहे हैं। नरसलघाट चौकी प्रभारी रवि सहगल ने टीम के साथ छापेमारी करके सैंकड़ों सिम और दस्तावेज बरामद किए।
युवक की शिकायत पर पुलिस ने किया खुलासा
सिमकार्ड फर्जीवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रिलायंस के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्राहक की आईडी की 50-50 फोटो स्टेट और कई फोटो बनाकर फर्जी तरीके से सिम जारी किए गए हैं।
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रिलायंस कंपनी के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। इस बारे में रिलायंस के जेसीएम प्रशांत कुमार ने कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
शहर का रहने वाले एक युवक ने कुछ माह पहले ही कंपनी में नौकरी करने गया था। कंपनी के कर्मचारियों ने जब उससे इस काम को करने के लिए कहा तो उसने काम करने से इनकार करते हुए नौकरी छोड़ दी। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की।