फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेलर ने सीने पर पैर रखकर रवि को पीटा था, खून की उल्टी के बाद हुई मौत’

Tue, 11 Oct 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुक्सर जेल में जेलर एसके पांडे ने सीने पर पैर रखकर रवि को पीटा था। इससे उसे खून की उल्टी हुई थी। रवि की मौत नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


सोमवार को इकलाख हत्याकांड में जेल में बंद बिसाहड़ा के 14 बंदियों से मिलकर लौटे सरधना के विधायक संगीत सोम ने यह आरोप लगाया।
संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने बिसाहड़ा के सभी 14 युवकों से जेल में मुलाकात की।

बंदियों ने बताया कि जेलर एसके पांडे बंदियों का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि वह रवि से 200 दंड बैठक लगवा रहा था। इस दौरान जब रवि गिर गया तो एसके पांडे नेे रवि के सीने पर पैर रखकर उसे पीटा।
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम ने लगाया आरोप

- फोटो : अमर उजाला
इससे उसे खून की उल्टी हो गई थी। रवि को इंफेक्शन भी इसी वजह से हुआ है। संगीत सोम ने कहा कि रवि हत्या में दोषी नहीं था, बल्कि विचाराधीन बंदी था। जेल में उसकी निर्ममता से पिटाई कर हत्या की गई।

बंदियों ने बताया कि रवि की हालत बिगड़ने पर जेल के डॉक्टर से उसका इलाज करने के लिए कहा गया। आरोप है कि डॉक्टर नेे इलाज करना तो दूर बंदियों के बार-बार कहने के बावजूद रवि को देखना भी मुनासिब नहीं समझा।

संगीत सोम ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। साथ ही यह भी कहा कि वे अब अन्य बंदियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। फिलहाल जेलर के हटाए जाने के बाद बंदी संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें