फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल से फरार रेपिस्ट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सीआईए बड़खल की टीम ने करीब 23 वर्ष से फरार दुष्कर्म के एक आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 1991 में एक लड़की को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सीआईए बड़खल के मुताबिक, आरोपी राजेश वहां पर ऑटो चालक था।

जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि उस पर वर्ष 1991 में थाना एनआईटी में एक लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जमानत म‌िलने पर हो गया था फरार

ग‌िरफ्तारी के बाद राजेश पर केस चला था ज‌िसमें अदालत ने उसे दो वर्ष की सजा दी। राजेश ने उच्च न्यायालय में अपील की, जहां उसकी सजा बरकरार रही।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई और वह बाहर आकर फरार हो गया। सीआईए बड़खल की टीम ने एक सूचना के बाद आरोपी पर लुधियाना में काफी समय तक नजर रखी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद में सी-325 डबुआ कॉलोनी में रहता था, फरार होने के दौरान वह कुछ समय दिल्ली में रहा और बाद में लुधियाना जाकर रहने लगा। उसने वर्ष 1998 में डबुआ कॉलोनी स्थित अपना मकान बेच दिया था और मां के साथ लुधियाना में रहने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें