फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 10 Dec 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली निवासी एक युवती ने सेक्टर आठ निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी के बच्चे की मां बनने वाली है। इस बारे में जब उसने आरोपी को बताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले सहेली के माध्यम से उसकी पहचान सेक्टर आठ निवासी सुधीर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। सुधीर ने युवती को शादी का झांसा देकर मिलना-जुलना शुरू कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि 15 नवंबर को आरोपी ने पीड़िता को एसआरएस मॉल में बुलाया और उसकी पार्किग में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी भी दी। पिछले पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। जांच के बाद पता चला कि वह गर्भ से है।
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने सुधीर से संपर्क किया और शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया और धमकी दी। जांच अधिकारी राजबाला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पीड़िता ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें