फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Fri, 24 Mar 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
पालम विहार थाना पुलिस ने विद्युत निगम के पालम विहार एसडीओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोज निवासी अलीगढ़ हाल पता देवीलाल कालोनी को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक आरोपी मनोज (27) एसडीओ कार्यालय में ठेका कर्मचारी के रूप में तैनात है।

आरोप है कि उसने एसडीओ कार्यालय के पास स्थित एक किराना व्यवसायी की बेटी को झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।  पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले 17 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे तीन महीने की गर्भवती बताया। साथ ही नाबालिग होने की वजह से पुलिस को भी सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक किशोरी का गर्भ तीन दिन पहले ही गिर गया था। ऐसे में आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ ही पीछा करने एवं दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें