फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से रेप

Sun, 02 Feb 2014 05:19 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

भूपानी थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक फरवरी को सुबह वह भट्ठे पर काम कर रही थी। जबकि उसकी पांच साल की बेटी पास में ही खेल रही थी।

थोड़ी देर बाद उसकी लड़की खेलते-खेलते कुछ दूर चली गई। जब महिला ने अपनी बेटी को खोजना शुरू किया तो उसे थोड़ी दूर पर रोते हुए पाया। उसने देखा कि उसकी बेटी के कपड़ों पर खून लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लड़की से पूछा तो उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जलेबी खिलाने का लालच दिया और पैदल पास के गड्ढे में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें