फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली को देने गई थी किताब, धोखे से साथी ने बुलाकर किया दुष्कर्म

Wed, 16 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
सहेली के यहां किताब लौटाने गई किशोरी को झांसा देकर एक युवक अपने साथी के यहां ले गया। साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सेक्टर 55 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के मुताबिक सोमवार की शाम वह पास ही रहने वाली सहेली के यहां उसकी किताब वापस करने गई थी। सहेली घर पर नहीं मिली तो वह वापस लौट रही थी। सहेली के घर के बाहर ही धर्मेंद्र नाम का युवक खड़ा था। उसने किशोरी को किसी काम के बहाने अपने पास बुलाया।

किशोरी पास गई तो धर्मेंद्र उसे खींच कर पड़ोस स्थित घर के बाहरी कमरे में ले गया। कमरे में दिलशाद नाम का युवक पहले से ही मौजूद था। दिलशाद ने कमरा अंदर से बंद कर कुंडी लगा ली और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद धर्मेंद्र और दिलशाद दोनों भाग गए। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें