फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे छह साल तक किया शोषण

Sat, 21 Jan 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक की पढ़ाई के दौरान साथी छात्र ने दोस्ती का नाटक कर युवती को प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा दे आरोपी ने छात्रा को विश्वास में लिया और छह साल तक उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा। आरोपी के माता-पिता ने भी उसका साथ दे युवती का काफी धन हड़प लिया। बाद में प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से कुरुक्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय अपाला (नाम परिवर्तित) ने 2011 में प्रदेश की यूनिवर्सिटी में बीटेक में प्रवेश लिया था। यूनिवर्सिटी में उसकी दोस्ती सहपाठी मरुत (नाम परिवर्तित) निवासी सेक्टर 55, फरीदाबाद से हो गई। पीड़िता के मुताबिक, उसकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

2011 में ही दोनों ने आपस में शादी करने का निर्णय लिया। 28 अक्टूबर 2011 को मरुत अपने माता-पिता से मिलवाने अपाला को सेक्टर 55 स्थित घर लाया। पीड़िता के मुताबिक मरुत के माता-पिता गांव गए थे। उस दिन उसने शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


मरुत ने अपने माता-पिता से फोन पर उसकी बात भी कराई। पीड़िता के मुताबिक, वे शादी को राजी भी हो गए। इसके बाद कोचिंग करने के लिए दिल्ली चली गई और वजीराबाद में एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगी। आरोप है कि मरुत वहां मिलने आता और शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाता। उसने पीड़िता का एटीएम भी ले लिया और उसके पैसे खर्च किए।

जब तक धन मिलता रहा मरुत के माता-पिता भी शादी का आश्वासन देते रहे। पीड़िता ने छह साल तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मरुत और उनके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें