फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर दो सगी बहनों से बलात्कार

Wed, 10 Sep 2014 08:20 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून से सटे एक गांव में आधार कार्ड बनवाकर घर लौट रही दो सगी बहनों (नाबालिग) से गांव के ही दो सगे भाइयों ने चाकू की नोक पर बलात्कार किया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िताओं की मौसी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बीती आठ सितंबर को सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहने अपनी मामी के साथ प्राथमिक विद्यालय बरोटीवाला में आधार कार्ड बनवाने आई थीं।
विज्ञापन


लौटते वक्त गांव के ही दो युवक मिले, जो घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा ले गए। आरोप है कि आरोपी दोनों बहनों को जबरन जंगल में ले गए। जहां चाकू की नोक पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी रात दुष्कर्म करने के बाद उन्हें अगले दिन छोड़ा गया। किशोरियों ने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को सुनाई। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी दिलदार और इंतजार दोनों पुत्र गुलजार निवासी शंकरपुर हुकमतपुर थाना सहसपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दिलदार गांव में ही परचून दुकान चलाता है, जबकि इंतजार भैंसाबुग्गी चलाता है।

कोतवाल चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें