फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामला : अमेरिकी युवती से नहीं हो रही सीधी बात

Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल में एक अमेरिकी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता से सीधा संपर्क साधा है। पुलिस ने युवती को मेल भेजकर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस की युवती से अभी तक सीधी बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मेल भेजकर युवती से कई जरूरी सवाल भी पूछे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित युवती ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने बस कंडक्टर मकसूद को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की ओर से एक दिन पहले पीड़ित अमेरिकी युवती को ई-मेल भेजा गया था। इस मेल में युवती से तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा। साथ ही युवती से शुरुआती तफ्तीश से जुड़े कई जरूरी सवाल भी पूछे हैं।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस से कुछ समय मांगा है। ये नहीं बताया कि वह कब तफ्तीश में शामिल होगी। पुलिस ने पीड़ित युवती को एफआईआर की कॉॅपी भेज दी है। पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित युवती से सीधी बात नहीं हुई है। वकील ही पुलिस के संपर्क में रहता है।

पुलिस ने अमेरिकी एंबेसी को दूसरा पत्र लिखकर युवती को तफ्तीश में शामिल कराने के लिए कहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एंबेसी से भी अभी कोई जवाब नहीं आया है। पुलिस ने बस कंडक्टर मकसूद को बुधवार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस बस ड्राइवर जुगनू को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। पुलिस ने बुधवार शाम को छोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस गाइड अनिरुद्ध सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें