फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख के नए नोट लेकर कर्मचारी फरार

Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रुपये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृष्णा नगर इलाके में एक कारोबारी का कर्मचारी सात लाख रुपये के नए नोट लेकर फरार हो गया। पीड़ित संजीव के मुताबिक, ऑफिस में रखा तीन दिनों का कैश सोमवार को उन्होंने अपने बैंक में जमा कराने का प्रयास किया था, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कर्मचारियों ने जमा करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी कमलेश राय की नीयत खराब हुई और वह दफ्तर में रखा सात लाख से अधिक का कैश लेकर फरार हो गया। सारी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित संजीव व रोहित नामक शख्स का बी-6/27 कृष्णा नगर में डीटीएच डिस्ट्रीब्यूटर व विज्ञापन एजेंसी का कारोबार है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने से इनके पास शुक्रवार समेत तीन दिनों का कैश करीब 7.10 लाख रुपये था। उसमें पांच लाख दस हजार रुपये सौ-सौ के नोट थे, जबकि दो हजार रुपये की एक गड्डी थी।
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि सोमवार को वह कैश लेकर बैंक पहुंचे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण बैंक कर्मचारियों ने कैश जमा नहीं किया। शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने दफ्तर में लाकर कैश को रख दिया। सोमवार सुबह 11 बजे जब उन्होंने अलमारी चेक किया तो उसमें से कैश गायब था।

इसके अलावा कर्मचारी कमलेश राय का फोन नंबर भी बंद था। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला कि कमलेश ने अलमारी से रात के समय ही रुपये निकाल लिए थे। पता चलते ही पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें