फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में गन प्वाइंट पर प्रॉपर्टी डीलर के घर लूट

Wed, 02 Jul 2014 03:49 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात अगरौला में सशस्त्र बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में बीस लाख की लूट की। आंगन में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर एवं उसके परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार अलसुबह जब पड़ोसी पीड़ित के घर पहुंचा तब उसने परिवार को बंधन मुक्त कराया। प्रॉपर्टी डीलर ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

अगरौला निवासी फिरेराम पुत्र गज्जूराम ट्रॉनिका सिटी में प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। फिरेराम ने बताया कि सोमवार रात डेढ़ बजे वह और उसके पुत्र नवीन (17) एवं विनीत (15) आंगन में तथा छोटा भाई नरेंद्र व उसकी पत्नी रेखा कमरे में सो रहे थे।

इसी दौरान चार बदमाश आंगन की दीवार फांदकर अंदर घुसे तथा तीनों की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दो बदमाश नकाबपोश थे, जिन्होंने अंदर कूदते ही लाइट बंद कर दी थी। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने अलमारियों की चाभियां मांगी। उन्होंने चाभियां पत्नी द्वारा घर में कहीं रख देने की बात कहकर बदमाशों को झांसा देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मगर चाभी न मिलने पर बदमाशों ने छोटे भाई का कमरा खुलवा लिया तथा सभी को उसमें बंद कर दिया। एक घंटे तक घर को खंगालने के बाद बदमाश सात लाख की नगदी और कीमती कागजातों से भरा बक्शा, करीब 13 लाख रुपये कीमत का 40 तोला सोना एवं ढाई किलो चांदी के जेवर, कीमती कपडे़ आदि लेकर फरार हो गए।

सुबह 4.30 बजे पड़ोसी नवाब उनके घेर में बंधी अपनी भैंस को चारा डालने पहुंचा तब उसने आवाज सुनकर परिवार को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद फिरेराम ने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।

एक ही रात में हुई दो वारदात से अगरौलावासी दहशत में हैं। वहीं, फिरेराम के घर लूट से पहले बदमाशों ने गांव में ही ट्रांसपोर्टर फिरेराम पुत्र रामपाल के घर से दस हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो अंगूठी तथा आधा किलो चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें