फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर रजवाहे की पटरी पर फेंकी युवक की लाश

Wed, 02 Jul 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने इकलेहड़ा गांव स्थित रजवाहे की पटरी से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चार-पांच गोली के निशान हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि सोमवार की रात युवक गोली मारकर हत्या की गई है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह गांववासी पापुलर सिंह के खेत के निकट रजवाहे की पटरी से एक युवक (25) का शव बरामद किया है।

एसआई मुन्ना यादव ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर ओम लिखा है तथा पास में सिगरेट का पैकेट व गोली का खोखा पड़ा था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकती है। मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें