फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के भट्टा गांव में शनिवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब देर रात पूरा परिवार सो रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित पिता की शिकायत पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसपी ग्रेटर नोएडा डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा है कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के जो कारण सामने आए हैं, उन पर पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है। हत्या के पीछे के तीनों कारणों के अलावा अन्य की भी तलाश की जा रही है। हत्यारोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीने में लगाया निशाना

पुलिस के मुताबिक भट्टा गांव में भोपाल सिंह का घर में ही शराब का ठेका खोल रखा है। उनका बेटा सोबिंदर (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। शनिवार रात सोबिंदर घर के खुले हुए हिस्से में सो रहा था।

बताया गया है कि करीब 12:45 बजे चार-पांच बदमाश घुस आए और सोबिंदर पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सीने, जबकि दूसरी गोली पेट में लगी।

गोलियों की आवाज व सोबिंदर की चीख सुनकर परिजन वहां पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजनों ने सोबिंदर को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्या इसलिए हुई हत्या?

सोबिंदर पर कुछ माह पहले ककोड़ में जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एक गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया था। बताया गया है कि हमला प्रॉपर्टी से जुडे़ एक सौदे को लेकर किया गया था।

इसके अलावा सोबिंदर के पिता के नाम से शराब का ठेका है। परिजनों के मुताबिक कुछ शराब माफिया हरियाणा से सस्ती शराब लाकर गांव में सप्लाई करते थे। भोपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था।

आशंका जताई है कि कहीं इन लोगों ने ही तो वारदात को अंजाम नहीं दिया। वहीं शनिवार रात करीब 11 बजे करीब दस लोग ठेका बंद होने के बाद शराब लेने के लिए आए थे, लेकिन ठेका मालिक ने उन्हें शराब नहीं दी। कहीं ऐसा तो नहीं है कि इन्हीं लोगों ने सोबिंदर की हत्या की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें