कोतवाली क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का अपहरण हो गया। 3 दिन बाद भी शिक्षिका का सुराग न लगने से परिजनों को अनहोनी की आशंका हो रही है, उन्होंने चार महिलाओं समेत गांव के ही 7 लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षिका की तलाश शुरू कर दी है।
रामपुर माजरा गांव निवासी कर्मवीर सिंह का आरोप है कि उनकी 22 वर्षीय पौत्री पब्लिक स्कूल की शिक्षिका है। 13 अप्रैल को शिक्षिका स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही मुन्नू, मुनीश, अवधेश, सुनीता, मीनू, सपना और एक अन्य महिला ने मिलकर उसे अगवा कर लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने शिक्षिका गाजियाबाद, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ आदि स्थानों पर बंधक बनाकर रखा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।