फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग से परेशान हुई तो इस गर्भवती ने लगा ली फांसी

Sat, 04 Mar 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली,
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त सविता (28) के रूप में हुई है। सविता के ससुराल वालों का कहना है कि बीमारी के कारण ने उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


वहीं उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं कि दहेज के लिए हत्या कर सविता को फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस सविता के पति, ससुर और देवर से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सविता परिवार के साथ गली नंबर-1, गौतमपुरी घोंडा में रहती थी। दो वर्ष पूर्व इसकी शादी टेंट कारोबारी नितिन से हुई थी। सविता का मायका ज्वाला नगर, शाहदरा का है।

सविता फिलहाल छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे नितिन बाथरूम में नहाने गया था। वहां से वापस लौटने पर उसने देखा कि सविता पंखे से लटकी है।

फौरन फंदे से उताकर नितिन सविता को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सविता के परिजन भी पहुंच गए। 

उनका कहना था कि सविता की दहेज के लिए हत्या की गई। नितिन का परिवार इससे इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि सविता पिछले कुछ दिनों से बीमार थी, जिसकी वजह से वह परेशान थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने इसी कारण आत्महत्या की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें