जेवर कोतवाली में तैनात सिपाही की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। टप्पल रोड पर सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। गर्दन की हड्डी टूटने से इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। सिपाही शामली जिले का रहने वाला है। सुबह रन्हेरा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह राणा तीन सिपाही और चालक के साथ पुलिस जीप से दबिश के लिए निकले थे। जेवर-टप्पल रोड पर कैलाश अस्पताल से आगे निकलते ही सिपाही जितेंद्र मलिक ने लघुशंका के लिए जीप रुकवाई।
पुलिस के मुताबिक, सड़क के दूसरे छोर से वापस आते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने जितेंद्र मलिक को टक्कर मार दी। उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ता देख ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दो घंटे बाद सिपाही ने दम तोड़ दिया।
सीओ जेवर दिलीप सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत बेहद दुखद है। कागजी कार्रवाई के बाद शव सम्मान के साथ ले जाएगी। चौकी प्रभारी की शिकायत पर बाइक चालक किशोर पुत्र ढिल्लन राम निवासी स्यारौल थाना टप्पल अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
पिछले महीने हुई थी जेवर में तैनाती
शामली के लिसाड़ गांव निवासी जितेंद्र मलिक (48) ने 1987 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। जिले में तैनाती के बाद बच्चे और पत्नी सेक्टर-49 कोतवाली में रह रहे थे। 9 मार्च को सेक्टर-20 से जेवर कोतवाली स्थानांतरण के बाद 11 मार्च को ही 22 दिन पहले जेवर कोतवाली में तैनाती हुई थी।