फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड के आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, 10 संदिग्धों से भी हो रही पूछताछ

Thu, 29 Jun 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
junaid murder
विज्ञापन
जुनैद हत्याकांड के छह दिन बाद जीआरपी और क्राइम ब्रांच की टीम ने चार अन्य आरोपियों को पलवल के खांबी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जीआरपी और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने दस से ज्यादा स्थानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि, जीआरपी ने कानूनी वजह बताते हुए पकड़े गए आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए चार आरोपियों में एक पर दिल्ली के एक जीआरपी थाने में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है।

बुधवार को पुलिस ने 10 संदिग्धों को बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसमें शाम को पुलिस ने चार लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए मृतक जुनैद के भाई हाशिम के अलावा अन्य प्रत्यक्षदर्शियों को शिनाख्त के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

junaid murder
सूत्रों के मुताबिक जुनैद हत्याकांड में पकड़े गए पांच आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को आरोपियों के खून के नमूने लिए जाएंगे। घटना स्थल पर पुलिस ने फोरेसिंक टीम को बुलाकर ट्रेन के कोच व प्लेटफॉर्म के आसपास से खून के धब्बों के नमूने लिए थे।

इस दौरान जुनैद के अलावा कुछ अलग-अलग नमूने मिले थे। वहीं, पुलिस द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए  चारों आरोपियों में से दो के हाथों में चोट लगी हुई मिली हैं। इसको लेकर भी पूछताछ की गई लेकिन पुलिस को आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 

आरोपियों की गिरफ्तारी पर कमलदीप गोयल, एसपी जीआरपी ने कहा कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। मुख्य आरोपी तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिख रहा लाल टीशर्ट वाला शख्स कौन?

जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : ANI
मृतक जुनैद के दोस्त अफजल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर बैठकर जा रहे तीन लोगों में एक ने लाल टी शर्ट पहन रखी थी। हाशिम ने अफजल को बताया था कि ट्रेन में जो लोग मारपीट कर रहे थे, उनमें से एक ने लाल टी-शर्ट पहनी हुई थी।

ऐसे में हाशिम को इस व्यक्ति सीसीटीवी से निकाले गए फोटो देखकर संदेह हो गया था। अब सवाल यह है कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाला वह लाल टीशर्ट वाला आखिर कौन है।

यदि मुख्य आरोपी है तो पुलिस ने उसे अभी तक क्यों गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ रखा है, परंतु अभी उससे कुछ जरूयरी पूछताछ के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें