फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली लाश

Fri, 01 Apr 2016 05:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के मामले में बुधवार रात प्रेम नगर चौकी बुलाए गए युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। युवक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार से समझौता होने के बाद युवक रात में ही चौकी से चला गया था। वहीं रेलवे पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। युवक की शिनाख्त विनोद उर्फ छोटू (19) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक विनोद सपरिवार प्रेम नगर फेज तीन में रहता था। वह न्यू चैलेंज डांस ग्रुप का सदस्य था और डांस सिखाता था। परिवार में पिता सुरेश, दो बड़े भाई संजय व संदीप हैं।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर विनोद का शरीर दो टुकड़ों में पड़ा था

मृत शरीर - फोटो : demo pic
संदीप ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा आठ बजे दो पुलिसकर्मी आए थे और विनोद को छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ के लिए प्रेम नगर चौकी ले गए थे। संदीप के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि विनोद पर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सुबह पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने विनोद का शव सुखी नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की बात परिजनों से कही।

परिजन सौ नंबर पर फोन कर घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर विनोद का शरीर दो टुकड़ों में पड़ा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ मिलकर विनोद की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है

क्राइम
वहीं, जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत का कहना है कि समझौता होने के बाद पुलिस कर्मियों ने विनोद से उसके परिवार के सदस्यों को चौकी बुलाने की बात पूछी।

लेकिन विनोद चौकी के बाहर दोस्त से मिलने के बहाने निकल गया। चौकी में लगे सीसीटीवी फुटेज में विनोद को चौकी से अकेले निकलते देखा गया है।

वहीं रेलवे पुलिस ने विनोद के शव को देखने के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया है। फिलहाल स्थानीय अमन विहार थाना पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें