फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की पिटाई से नाराज था नाबालिग बेटा, शराबी पिता का किया कत्ल

Fri, 01 Apr 2016 05:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
समयपुर बादली इलाके में बुधवार रात शराब पीकर मां की पिटाई करने से नाराज 17 वर्षीय नाबालिग ने पिता का सिर ईंट से कुचल दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव एक खाली फ्लॉट में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र सैनी (35) सपरिवार समयपुर बादली के भगत सिंह पार्क इलाके में रहता था। वह प्लंबर का काम करता था।

उसका 17 साल का बेटा भी उसके काम में मदद करता था। सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह के एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति अचेत पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अचेत होने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी

हत्या - फोटो : DEMO Pics
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि अचेत शख्स की मौत हो चुकी है। उसके सिर को ईट से कुचला गया है। उसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरेंद्र का 17 साल का बेटा और उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रात में सुरेंद्र के घर में शोर शराबा हो रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद अक्सर वह उसकी मां की पिटाई करता था। उसने कई बार उसे समझाने की कोशिश की। बुधवार की रात सुरेंद्र घर आया और कहासुनी के बाद पत्नी की पिटाई करने लगा। इसी बात पर गुस्से में आकर नाबालिग ने उसके सिर पर ईट से हमला किया। पिता के अचेत होने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें