रोजाना दर्ज होने वाली एफआईआर में लगने वाली धाराओं में खेल करने वाली पुलिस मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में भी खेल करने से नहीं चूकी। शुरू से ही सवालों के कटघरे में खड़ी पुलिस ने दर्ज एफआईआर में ही खेल कर दिया।
मामला मीडिया में उजागर होने के बाद कंप्यूटर से निकली चिक में पक्की पैंसिल से गंभीर धाराओं को बढ़ाया। अब नए एसएसपी जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
शुक्रवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर कोतवाली देहात के दोस्तपुर गांव के निकट बदमाशों ने हथियारों के बल पर एसेंट कार द्वारा नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे दो परिवारों को बंधक बना लिया।